Top 10 National News: Parliament में आज एक साथ होंगे Gandhi परिवार के तीन सदस्य, Priyanka लेंगी शपथ

  • 3:35
  • प्रकाशित: नवम्बर 28, 2024

Parliament Winter Session: प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Oath) आज लोकसभा में बतौर सांसद शपथ लेंगी. प्रियंका ने हालिया उपचुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव जीता है। शपथ लेने के बाद 30 नवंबर को प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का भी दौरा करेंगी. वायनाड में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले थे. झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सोरेन (Hemant Soren Oath) आज रिकॉर्ड चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे...शपथ ग्रहण समारोह रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा. शपथ समारोह में इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे..वहीं झारखंड के अलग अलग जिलों से करीब करीब एक लाख जेएमएम समर्थकों के भी रांची पहुंचने की उम्मीद है 

संबंधित वीडियो