क्या जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग हो सकते हैं? साल 2024 में आई फिल्म बैड न्यूज़ की कहानी असल ज़िंदगी में सच साबित हुई है। ब्रिटेन की 49 वर्षीय जुड़वां बहनों, मिशेल और लवीनिया के डीएनए टेस्ट (DNA Test) ने दुनिया को हैरान कर दिया है। टेस्ट में सामने आया है कि दोनों आइडेंटिकल सिस्टर्स (Identical Sisters) नहीं हैं और उनके पिता अलग-अलग (Different Fathers) हैं। मेडिकल साइंस में इस रेयर बायोलॉजिकल फेनोमेनन (Rare Biological Phenomenon) को हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन (Heteropaternal Superfecundation) कहा जाता है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि विज्ञान के मुताबिक ऐसा कैसे संभव है और बीबीसी रेडियो 4 (BBC Radio 4) के शो 'द गिफ्ट' में इन बहनों ने अपना क्या अनुभव साझा किया है।