अभिनेता श्रेयस तलपड़े और निर्देशक चेतन डीके ने अपनी आने वाली फ़िल्म The India Story को लेकर खास बातचीत की। फ़िल्म में पेस्टीसाइड और खाद की वजह से दूषित होते अनाज, उससे होने वाली बीमारियों और सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने अपने करियर, कॉमेडी इमेज, Welcome To Jungle और Golmaal जैसी फिल्मों को चुनने की वजह, साथ ही साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों और फिल्मकारों के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की।