अल-फलाह यूनिवर्सिटी केस में गिरफ्तार शाहीन और TCS धर्मांतरण की आरोपी निदा खान के बीच क्या संबंध था?

  • 10:19
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

नाशिक धर्मांतरण मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है.अल-फलाह यूनिवर्सिटी मामले में गिरफ्तार की गई शाहीन और नाशिक धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही निदा खान के बीच संभावित कनेक्शन को लेकर एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन दोनों महिलाओं के बीच कभी बातचीत हुई, कोई संपर्क रहा या किसी स्तर पर दोनों एक‑दूसरे से जुड़ी हुई थीं.

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस एंगल से जांच कर रही है कि नाशिक के कथित धर्मांतरण नेटवर्क और अलफला यूनिवर्सिटी केस के बीच कोई साझा कड़ी तो नहीं है. फिलहाल एजेंसियां कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल फुटप्रिंट्स और अन्य तकनीकी सबूतों की पड़ताल कर रही हैं. अभी तक दोनों के बीच सीधे संपर्क की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां किसी भी संभावित लिंक को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं.


नाशिक धर्मांतरण मामले में पहले ही कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं. अब तक इस केस में कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और कई गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान अब भी फरार बताई जा रही है. दूसरी ओर, अलफला यूनिवर्सिटी केस में गिरफ्तार शाहीन के कनेक्शंस की भी गहन जांच की जा रही है.


एजेंसियों का मानना है कि अगर दोनों मामलों के बीच कोई रिश्ता सामने आता है, तो यह जांच को नई दिशा दे सकता है. इसी वजह से SIT और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस केस को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर संभावित तथ्य की जांच कर रही हैं.


Nida Khan Shaheen connection under investigation, Nashik conversion case new link with Alfala University, who is Shaheen and her link to Nashik case, SIT probe into Nida Khan networks explained, Alfala University terror case and Nashik connection, investigation deepens into female masterminds linked cases, Nashik conversion racket interlinked cases analysis, agencies track communication between Nida Khan and Shaheen, cross case connections in Nashik conversion investigation, emerging links between university case and corporate scandal, Nida Khan aur Shaheen ke beech kya connection hai, Nashik dharmantaran case mein naya link ka khulasa, Alfala University case ka Nashik se kya rishta, SIT kis angle se janch badha rahi hai, do alag cases kya aapas mein jude hue hain, Nida Khan aur Shaheen par agencies ki nazar, Nashik conversion case ka naya investigation angle, kya mahila masterminds ke darmiyan coordination tha, Nashik aur Alfala case ke taar kaise jud rahe hain, investigation mein kaun se digital saboot mile, is there a link between Nida Khan and Shaheen, are Nashik and Alfala University cases connected, why did SIT expand probe into Nida Khan network, what agencies found in Nida Khan Shaheen investigation, how multiple cases are being linked by investigators