होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर युद्ध के हालात के बीच एक बड़ा यू‑टर्न सामने आया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि वह “हमेशा के लिए होर्मुज को खोल रहे हैं” और यह फैसला दुनिया के हित में लिया गया है. ट्रंप के मुताबिक, उनके इस फैसले से चीन काफी खुश है.
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका की ओर से होर्मुज में नाकेबंदी, ईरान को चेतावनियां और समुद्री रास्तों को लेकर सख्त संदेश दिए जा रहे थे. पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगर नाकेबंदी तोड़ी गई तो जहाजों को समंदर में ही तबाह कर दिया जाएगा. लेकिन अब अचानक उनके रुख में नरमी दिख रही है.
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चीन ईरान को हथियार नहीं देगा और होर्मुज के खुले रहने का फैसला वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए जरूरी है. ट्रंप ने चीन के संदर्भ में यह भी कहा कि शी जिनपिंग उनसे मिलेंगे और दोनों देश मिलकर अच्छे से काम करेंगे.
इस पूरे घटनाक्रम में चीन की भूमिका अहम मानी जा रही है. चीन ने पहले होर्मुज की नाकेबंदी पर आपत्ति जताई थी और चेतावनी दी थी कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. तेल और गैस सप्लाई को लेकर कई देशों में चिंता बढ़ रही थी.
अब ट्रंप के इस अचानक बदले बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह कदम ईरान से संभावित वार्ता की ओर इशारा है. क्या अमेरिका चीन के साथ किसी बड़े टकराव से बचना चाहता है. या फिर वैश्विक दबाव के चलते ट्रंप ने अपना रुख बदला है.
Donald Trump opens Strait of Hormuz announcement explained, Trump Hormuz blockade lifted global impact, why Trump changed stance on Hormuz Strait, Trump says China happy with Hormuz decision, China reaction to Trump Hormuz statement, Iran weapons China Trump claim analysis, global oil supply impact of Hormuz opening, US China Iran tensions Hormuz Strait, Trump foreign policy Hormuz U turn, Hormuz Strait significance world trade Trump, Trump ne Hormuz hamesha ke liye kholne ka kyon kiya elan, Trump ka Hormuz par U turn kyon, China ki aapatti ke baad Trump ka badla rukh, Hormuz khulne se duniya ko kya faayda, Trump Iran China deal ka kya matlab, Hormuz crisis ka global impact kya hoga, Middle East tension mein Trump ka naya signal, Trump China Iran equation explained, Hormuz aur tel supply par Trump ka faisla, Trump ke bayan se duniya hairaan kyon, Why did Trump announce opening of Hormuz forever, Is Trump hinting talks with Iran over Hormuz, Did China pressure Trump on Hormuz blockade, What Trump Hormuz decision means for oil prices, How Hormuz opening affects Middle East tensions