नोएडा में हुई हिंसा के बाद पुलिस की जांच में जो खुलासे सामने आए हैं, उन्होंने सियासत को भी गरमा दिया है. पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो नोएडा का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की पुरानी घटना का था, जिसे नोएडा का बताकर साझा किया गया और माहौल भड़काने की कोशिश की गई.
इस पूरे मामले में पुलिस ने कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर केस दर्ज किया है. एफआईआर में जिन नामों का ज़िक्र हुआ है, उनमें राजद की दो प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव भी शामिल हैं. सवाल यह है कि क्या वीडियो बिना सत्यापन के साझा किया गया या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश थी.
इसी मुद्दे पर ‘तीन का तर्क’ में तीखी बहस देखने को मिली. एक ओर सवाल उठे कि क्या मजदूरों को मोहरा बनाकर हिंसा भड़काई गई, तो दूसरी ओर यह भी कहा गया कि मजदूरों की वास्तविक समस्याओं, जैसे न्यूनतम वेतन, महंगाई और रोज़गार, से ध्यान हटाया जा रहा है.
डिबेट में यह मुद्दा भी उठा कि अगर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग फर्जी या भ्रामक वीडियो साझा करते हैं, तो उसका ज़मीन पर क्या असर पड़ता है. साथ ही कानून‑व्यवस्था, पुलिस की भूमिका, इंटेलिजेंस इनपुट और राजनीतिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े किए गए.
पैनल में शामिल नेताओं और विश्लेषकों ने इस बात पर सहमति जताई कि मजदूरों की मांगें जायज़ हैं और उनका समाधान होना चाहिए, लेकिन हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे साजिश के एंगल की भी गंभीरता से जांच की मांग की गई.
Noida violence fake video police investigation, Noida riots social media misinformation, fake video claimed as Noida violence, political conspiracy behind Noida violence, were workers used to incite Noida violence, Noida police FIR on fake viral video, role of social media in Noida violence, Noida violence political debate analysis, fact check Noida violence viral video, who is behind Noida violence misinformation, Noida hinsa ka asli sach, Noida mein fake video se bhadki hinsa, Noida hinsa ke peeche political saazish, Noida violence police investigation full details, Noida violence tool kit angle