जेल में हत्या की तैयारी थी... रौशन आनंद सर का बड़ा दावा, खान सर को लेकर क्या बताया?

पटना के कदमकुआं थाने के बाहर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. रौशन आनंद सर पिछले 5 घंटों से थाने में बैठे हैं और उनका आरोप है कि पुलिस उनकी FIR दर्ज नहीं कर रही है. रौशन सर ने मशहूर शिक्षक 'खान सर' (Khan Sir) पर अपने भाई की हत्या की साजिश रचने और जेल में खुद उनकी हत्या करवाने की साजिश का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. रौशन आनंद सर का दर्द छलक पड़ा है. उनका कहना है कि एक झूठे केस में उन्हें महज 4 घंटे में अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन अब जब उनके भाई की मौत के मामले में वह न्याय मांगने आए हैं, तो प्रशासन दबाव में काम कर रहा है और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने नए कानून (BNS) की धाराओं का भी जिक्र किया जिसके तहत केस दर्ज होना चाहिए. रौशन ने इस मामले में राज्यसभा सांसद संजय झा से भी मुलाकात की है, जिन्होंने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है. रौशन का कहना है कि उनका पूरा परिवार और करियर बर्बाद हो चुका है, लेकिन उन्हें अभी भी न्यायपालिका और बिहार सरकार पर भरोसा है. जब तक उनकी FIR दर्ज नहीं होती, वह भारी संख्या में जुटे छात्रों के साथ थाने के बाहर ही धरने पर बैठे रहेंगे.
 

संबंधित वीडियो