खान सर के स्टाफ से फायर सेफ्टी को लेकर सवाल पूछा तो बंद कराने लगे कैमरा

खान ग्लोबल स्टडीज में बीते 25 जून को आग लगी थी. शॉर्ट सर्किट की वजह से कोचिंग में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. वहां पढ़ रहे स्टूडेंट वहां से भागने लगे. वहीं कोचिंग स्टॉफ द्वारा फायर ब्रिगेड को भी खबर नहीं दी गई. बता दें, खान ग्लोबल स्टडीज को फायर सेफ्टी को लेकर दो नोटिस भेजे जा चुके हैं. दोनों बार हुई निरीक्षण में फायर सेफ्टी में खामियां पाई गई थी. अब इसके बाद ही यहां आग लगने की घटना सामने आई है. वहीं जब NDTV ग्राउंड रिपोर्ट करने गई और स्थिति को जानने की कोशिश की तो खान सर कोचिंग के स्टॉफ गुंडई पर उतर आए और कैमरा बंद कराने की कोशिश की और उल्टे रिपोर्टर पर ही धमकी देने का आरोप लगाने लगे.

संबंधित वीडियो