कदमकुआं थाने में आधी रात धरने पर बैठे रोशन सर, भाई की हत्या पर दिया बयान

पटना में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और सबसे ज्यादा सिलेक्शन कराने की होड़ में शुरू हुआ दो कोचिंग सेंटर्स का विवाद अब एक बेहद खौफनाक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद ने देश के मशहूर शिक्षक खान सर (फैजल खान) पर अपने सगे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हत्या करवाने का सीधा और गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पटना का कदमकुआं थाना आधी रात को उस वक्त अखाड़ा बन गया जब रोशन आनंद अपने समर्थकों के साथ थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गए। 

संबंधित वीडियो