Twisha Sharma CCTV: ट्विशा की मौत से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें ससुराल के लोग उसे फंदे से उतारकर नीचे लाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्विशा सीसीटीवी में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर सीढ़ियों से छत पर जाते दिख रही है. इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट के आसपास तीन लोग ट्विशा की बॉडी को उतारते दिख रहे हैं. लेकिन एफआईआर में मौत का समय रात 10 बजकर 50 मिनट बताया जा रहा है. ये तीन घंटे का क्या राज है? क्या सीसीटीवी का टाइम सेट नहीं था या फिर कोई और ही ट्विस्ट है?