Rahul Gandhi Comment On PM Modi: 'आपका PM...' रायबरेली में राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल

Rahul Gandhi’s Controversial Remark on PM Modi & Amit Shah: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'गद्दार' कहा है. उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा है. राहुल गांधी ने तगा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है. सरकार आपको नहीं बचा पाएगा. बीजेपी ने भी राहुल के बयान पर पलटवार किया है. बीजेपी ने उन्हें 'अर्बन नक्सली' बताया. अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है. अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी. वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है.

संबंधित वीडियो