Mamata Banerjee Emergency Meeting With TMC MLA: पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है. चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने विधायकों के साथ बैठक कर साफ किया कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और नतीजों को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगाया और पार्टी से गद्दारों को बाहर करने की बात कही.
दूसरी ओर, बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह की तैयारी चल रही है, जहां देश के बड़े नेता शामिल होंगे.
इस बीच सियासी बयानबाजी भी तेज है. बंगाल की राजनीति में उठापटक के साथ आने वाले दिनों में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है.