बिहार में रेल हादसा, सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

  • 1:41
  • प्रकाशित: अगस्त 03, 2026

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन की बोगियों में अचानक आग लग गई. यह ट्रेन समस्तीपुर से सहरसा जा रही थी, तभी इसमें आग लग गई. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अगर तुरंत कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. राहत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं.