प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा पैर, आगरा कैंट पर छू कर निकल गई मौत!

  • 2:30
  • प्रकाशित: सितम्बर 09, 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और वह ट्रैक की ओर घिसटने लगा. ये दिल दहला देने वाली तस्वीरों में यात्री दरवाजे की सीढ़ियां पकड़कर लटका हुआ दिखा, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई. लोग बचाने की कोशिश करते नजर आए.जीआरपी जवानों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर यात्री को बाहर निकाल लिया. यात्री की जान बाल-बाल बच गई और वह सुरक्षित है. ये घटना एक बार फिर संदेश देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना जानलेवा हो सकता है.