Suvendu PA murder CID Action: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सीआईडी ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो को कोर्ट में पेश कर पूछताछ शुरू कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़े गए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और यूपीआई पेमेंट ट्रांजेक्शन के जरिए इन तक पहुंच बनाई. हत्या के बाद आरोपी लाल कार से फरार हुए थे, जिसकी लोकेशन ट्रैक कर गिरफ्तारी की गई.
शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है कि उनके पीए के हत्यारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, जांच एजेंसियों का मानना है कि इस साजिश में कई और लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है.