NEET 2026 cancel Anand Kumar reaction: NEET UG Exam 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में निराशा साफ दिख रही है, लेकिन इस बीच सुपर 30 के आनंद कुमार ने छात्रों को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में घबराने की नहीं बल्कि धैर्य रखने की जरूरत है. अगर परीक्षा रद्द नहीं होती तो अन्याय हो सकता था, इसलिए इसे सही फैसला मानते हुए आगे की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए.
आनंद कुमार ने कहा कि छात्रों को इस समय अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने पर फोकस करना चाहिए और अगली परीक्षा के लिए मजबूत तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई की है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
कोचिंग माफिया और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर भी उन्होंने चिंता जताई और सख्त नियमों की मांग की. उनके मुताबिक सिस्टम में सुधार जरूरी है, ताकि मेहनती छात्रों का हक न मारा जाए.
अंत में उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि निराश न हों, मेहनत जारी रखें और रिवीजन पर ध्यान दें. उनका मानना है कि अगली परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी और जो छात्र फोकस बनाए रखेंगे, वही आगे सफलता हासिल करेंगे.