West Bengal Bulldozer Action: अभिषेक बनर्जी घर पर पहुंच गई शुभेंदु की पुलिस, दे दिया अल्टीमेटम

पश्चिम बंगाल में 'बुलडोजर एक्शन' से सियासी हड़कंप मच गया है. टीएमसी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की स्पेशल टीम पहुंचने से टेंशन बढ़ गई है. उन्हें 7 दिन के अंदर अवैध निर्माण गिराने का नोटिस मिला था, जिसकी मियाद खत्म होते ही पुलिस ने दस्तक दे दी. हुगली समेत कई जगहों पर टीएमसी दफ्तरों पर बुलडोजर चलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई है. इस वीडियो में देखिए कैसे शिक्षक भर्ती और कोयला घोटाले में घिरे अभिषेक बनर्जी पर प्रशासन का शिकंजा कस रहा है और बंगाल के इस नए 'बुलडोजर पॉलिटिक्स' पर बीजेपी और टीएमसी नेताओं के बीच कैसे जुबानी जंग तेज हो गई है.

संबंधित वीडियो