Sunita Williams कल Boeing के Starliner यान से अंतरिक्ष में जाएंगी | Sawaal India Ka

Sunita Williams News: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष जाने के लिए तैयार हैं। वो सात मई को बोइंग के स्टारलाइनर से इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के लिए निकलेंगी। इस सफ़र में 26 घंटे लगेंगे और इस दौरान भी वो अंतरिक्ष में कई प्रयोगों को अंजाम देंगी। वो आठ दिन वहां रहेंगी और 15 मई को लौटेंगी। ये स्टारलाइनर समुद्र में उतरने की जगह धरती पर ही लौटेगा। वैसे इसके पहले सुनीता विलियम्स 6 महीने अंतरिक्ष में गुज़ार चुकी हैं। ये उनकी तीसरी यात्रा होने जा रही है।

संबंधित वीडियो