Sunita Williams Return to Earth: अब बात अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की। वो अंतरिक्ष में तीसरी बार गईं। गई थीं आठ दिन के लिए लेकिन लौटने में लग गए 286 दिन। अब उनकी वापसी हो रही है। स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन से वो भारतीय समय के मुताबिक कल तड़के तीन बजकर 27 मिनट पर इस धरती को छुएंगी। अमेरिका में फ्लोरिडा के समुद्र तट पर उनका स्पेस क्राफ्ट उतरेगा। पूरी दुनिया की नजरें सुनीता एंड टीम पर लगी है कि वो सही सलामत पर धरती पर पहुंचें और उनका भव्य स्वागत हो।