झारखंड में परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. सड़कों पर उतरे युवाओं ने राज्य सरकार के साथ-साथ उसके सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं को भी सीधे निशाने पर लिया. प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले भी फूंके गए. छात्रों का आरोप है कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.