Lucknow University Protest: लखनऊ विश्वविद्यालय कैम्पस में तनाव चरम पर है. लाल बारादरी स्थित 'नमाज गेट' को बंद किए जाने के मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े हंगामे में तब्दील हो गया है. यूनिवर्सिटी गेट पर भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.