Khan Sir Controversy: पटना के मशहूर शिक्षक और सोशल मीडिया सेंसेशन खान सर (Khan Sir) की मुश्किलें इस वक्त बेहद बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके सुरक्षाकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना के बाद से शुरू हुआ यह विवाद अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इस वक्त सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा है— क्या खान सर कोर्ट में सरेंडर करेंगे या पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है?