West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की नई सरकार फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। राज्य में अपराधियों, कटमनी सिस्टम और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस का डबल हंटर चलना शुरू हो चुका है। नॉर्थ 24 परगना में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ताबड़तोड़ छापेमारी में एक तालाब से बंदूकों और कारतूसों समेत करीब 29 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है, जिसका कनेक्शन संदेशखाली कांड के मास्टरमाइंड शाहजहाँ शेख के गुर्गों से बताया जा रहा है।