बिहार में एनडीए ने तो सीटों का बंटवारा कर लिया है, अब सबकी नज़रें महागठबंधन पर है जिसमें एक एक करके कई दल शामिल हो गए हैं. माना जा रहा है कि महागठबंधन के नेताओं के लिए सीटों का बंटवारा एक बड़ी चुनौती है लेकिन तेजस्वी यादव ने NDTV से कहा कि किसने सोचा था कि सबसे ज़्यादा विधायकों वाली आरजेडी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप देगी.