Galaxy छोड़ेंगे Salman, सी-फेसिंग अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट, शुरू हुआ 6 मंजिला बिल्डिंग का काम

Salman Khan News: सलमान खान जल्द ही अपने परिवार के लिए बांद्रा में नया 6 मंजिला सी-फेसिंग घर बनाने जा रहे हैं. महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को बिल्डिंग बनाने की परमिशन दे दी है. यह नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जोकि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है. बता दें, 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. जांच में हमलावरों का संबंध बिश्नोई गैंग से बताया गया था.

संबंधित वीडियो