पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे घमासान के बीच, टीएमसी के फायरब्रांड सांसद और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का अब तक का सबसे विस्फोटक और बेबाक बयान सामने आया है। पार्टी के भीतर अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के कथित 'हिटलरशाही' रवैये, कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) के बगावती तेवरों और टीएमसी सांसदों के पाला बदलने को लेकर 'शॉटगन' ने दोटूक शब्दों में विरोधियों को खामोश कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि पाला बदलने वाले नेता कोयला घोटाले या केंद्रीय एजेंसियों (ED/CBI) के डर और प्रलोभन में आकर "जाना था मुझसे दूर, बहाने बना लिए" की राह पर चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने वाली राजनीति पर भी कड़ा प्रहार किया है।