अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप कब भारत आ सकते हैं. मार्को रुबियो से जब राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये जल्द होगा और इसी को लेकर योजना बनाई जा रही है कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करें. इसकी बहुत ज्यादा संभावना है. भारत, अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर और सहयोगी है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच संबंध बहुत ही करीबी हैं, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में वाकई बहुत अहम है.'