SIR विवाद: 1 नवंबर को नहीं होगी INDIA ब्लॉक की रैली, ये है वजह!

  • 3:04
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को प्रस्तावित महारैली की तारीख बदल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, रैली की तारीख में बदलाव को लेकर आज शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में होने वाली इस ऑनलाइन बैठक में रैली की तैयारियों और तारीख को लेकर चर्चा की जाएगी.
सूत्रों के अनुसार, रैली की तारीख बदलने के पीछे दिल्ली के बाजारों पर पड़ने वाले संभावित असर को भी एक वजह माना जा रहा है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एक नवंबर दिवाली से पहले का आखिरी रविवार है. ऐसे में त्योहार की खरीदारी के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

संबंधित वीडियो