Gold Silver Price Hike: एशियाई देशों में जारी युद्ध के तनाव और आर्थिक उठापटक के बीच भारत सरकार ने देश का विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए चांदी के आयात पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। DGFT की नई अधिसूचना के मुताबिक, अब कच्ची चांदी और सिल्वर बार मंगाने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। 13 मई को इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद सरकार के इस दूसरे फैसले से दिल्ली और जयपुर के सर्राफा बाजार सहमे हुए हैं।