शिवा शर्मा केस: नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे, शिवा मौत केस में अब खुलेगा राज?

  • 9:11
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

शिवा शर्मा की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आई है. आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया है. श्रद्धा को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में रखा गया है. बुधवार को नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली थी. बताया जा रहा है कि श्रद्धा लखनऊ से नेपाल गई, नेपाल से फिर लखनऊ, कई इलाके होते हुए नागपुर चली गई. नेपाल से नागपुर तक 11 दिन का सफर किया. इस दौरान पुलिस सर्विलांस को छका दिया. आखिरकार STF की बनारस यूनिट, लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर के एक अपार्टमेंट से विजया दशमी के दिन श्रद्धा को गिरफ्तार किया गया.

संबंधित वीडियो