एनडीटीवी के खास कार्यक्रम 'हम लोग' में शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव के साथ संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव की बेटी की शादी में जाने वाले बीजेपी की एक वह ही अकेले नेता थे. इसके साथ ही सिन्हा ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को होनहार बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार से समझ मिली है और तेजस्वी की लोकप्रियता बढ़ रही है, बिहार का चेहरा तेजस्वी में नजर आ रहा है.