कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर गुरुवार को राहुल गांधी ने खुलकर अपनी बात रखी. राहुल ने कहा, 'ये विचारधारा की लड़ाई है. ज्योतिरादित्य की विचारधारा मैं जानता हूं. उन्होंने अपनी विचारधारा जेब मे रख ली है.' अपने पुराने साथी सिंधिया के बारे में राहुल ने कहा, 'मैं तो साथ में क्लास में था. जो ज्योरादित्य बोल रहे हैं. ये उनकी विचारधारा नहीं है.' सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक रूप से सिंधिया को लगा कि वो सेफ नहीं है इसलिए उन्होंने आरएसएस का झंडा पकड़ लिया. राहुल ने कहा कि सिंधिया को बीजेपी में सम्मान नहीं मिलेगा. राहुल ने कहा, 'मेरी पुरानी दोस्ती है. उनके दिल में और मुंह में अलग-अलग चीज हैं.'