संजय राउत ने कहा- जिसके पास भी बहुमत होगा उसकी ही सरकार बनेगी

  • 1:10
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2019
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर गतिरोध के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्य के मंत्री और पार्टी नेता रामदास कदम के साथ सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. संजय राउत ने कहा कि सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के लिए उनकी पार्टी जिम्‍मेदार नहीं है. उन्‍होंने कहा कि जिसके पास भी बहुमत होगा उसकी ही सरकार बनेगी.

संबंधित वीडियो