प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के मामले की जांच जारी है. पुलिस अब तक कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है. इस बीच आश्रम की सुरक्षा और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. कुछ संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. वहीं कुछ परिवार आश्रम से बच्चों के लापता होने के आरोप भी लगा रहे हैं. आश्रम ने इन आरोपों को लेकर अफवाहों से बचने की अपील भी की है. प्रेमानंद के शिष्य की मौत के मामले में बड़ी खबर संतों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा बताया है. प्रेमानंद महाराज को Z प्लस सुरक्षा देने की मांग की है. प्रेमानंद महाराज के आश्रम के कुछ लोगों पर भूमाफियाओं से मिलने का आरोप है. आखिर, जमीनी सच्चाई क्या है, ये जानने के लिए एनडीटी की टीम वृंदावन पहुंची और हकीकत से रूबरू होने की कोरिशश की. देखिए, वृंदावन से एनडीटीवी की खास रिपोर्ट.