'मैडम, आप नहीं जा सकतीं'... सहारनपुर जाते वक्त पुलिस ने इकरा हसन को रोका, वीडियो वायरल

  • 2:30
  • प्रकाशित: सितम्बर 05, 2026

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर चल रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई हैं. बीती रात मस्जिद पर एक्शन की खबर मिलने के बाद कैराना की सपा सांसद इकरा हसन जब सहारनपुर जाने के लिए निकलीं तो बीच रास्ते में पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा- मैडम आप नहीं जा सकती. इस पर इकरा हसन ने पुलिस से कारण पूछा. सपा सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच आधी रात बीच सड़क पर दो-तीन मिनट तक हल्की बहस होती रहीं. जिसका वीडियो भी सामने आया है. सुबह यह खबर सामने आई कि इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. दूसरी ओर सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर बुलडोजर चल रहा है.  
 

संबंधित वीडियो