Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 1000 दिन पूरे हो गए क्या कुछ बदला | NDTV India

  • 4:36
  • प्रकाशित: नवम्बर 19, 2024

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक हजार दिन पूरे हो गए हैं..ये युद्ध यूरोप का सबसे घातक संघर्ष बन चुका है... जो दुनिया के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है... रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक एक दस लाख से अधिक लोग या तो मारे जा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं... साल 2022 में शुरू हुए 21वीं सदी के इस घातक संघर्ष में यूक्रेन के कई शहर, कस्बे और गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं...जान-माल का नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है और युद्ध ग्रस्त देश से दिल दहला देने वाली तस्वीरें और खबरें सामने आती रहती हैं...

संबंधित वीडियो