West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले की फालता सीट पर भारी चुनावी गड़बड़ी और मतदाताओं को धमकाने की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने यहाँ के सभी 285 बूथों पर मतदान शून्य घोषित कर दिया है। अब फालता में 21 मई 2026 को दोबारा मतदान होगा और इसके नतीजे 24 मई को आएंगे।