पतंजलि घी पर सवाल उठाने वालों को रामदेव का जवाब, बोले- "अब 1 लाख रुपये किलो बेचूंगा"

  • 8:31
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

स्वामी रामदेव ने कहा उन्होंने सीधी चुनौती दी है कि पतंजलि पर जो आरोप लगते हैं कोई सिद्ध करके दिखा दे. प्रोडक्ट्स को लेकर धारणा फैलाने की कोशिश की गई वो झूठ है. प्रमाण के साथ कहा पतंजलि का घी दुनिया की 100 से ज्यादा कंट्रीज में जाता है और IT से उसके टेस्ट हैं उस पर 100% खरा है. नैरेटिव फैलाते हैं देश में इतना दूध कहां है इतनी गाय कहां है इतना सस्ता कहां है? रामदेव ने कहा कि 19 करोड़ गाय हैं जिसमें 14 करोड़ देसी गाय हैं. दुनिया में दूध उत्पादन 100 करोड़ मैट्रिक टन होता है उसमें 25 करोड़ अकेले भारत में होता है पूरी दुनिया का 25% दूध उत्पादन भारत में. दूध से घी बटर निकालने के बाद बचे दूध को टोन्ड मिल्क पाउडर पनीर दही छाछ करके बेचते हैं उससे प्राइस बैलेंस करते हैं. इसमें तो बड़ाई होनी चाहिए, मजाक में कहा स्वामी रामदेव को नोबेल भारत रत्न मिलना चाहिए क्योंकि इतने अफोर्डेबल प्राइस में गाय का घी उपलब्ध करा रहे हैं.

संबंधित वीडियो