चढ़ावा चोरी के मामले के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी कर दी गई है, जबकि कृष्ण मोहन को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. अयोध्या में हुई राम मंदिर ट्रस्ट की इस अहम बैठक पर सबकी निगाहें टिकी थीं. करीब 3 घंटे तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, और अब हर तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ (CEO) को लेकर चर्चा तेज हो गई है.