Ayodhya Donation Case: छोटी मछली फंसी, बड़े चोर आजाद': चंपत राय पर FIR के लिए सड़क पर उतरे वकील

  • 6:03
  • प्रकाशित: जुलाई 02, 2026

Ayodhya Donation Case:  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब वकीलों ने भी मोर्चा खोल दिया है. अयोध्या के अधिवक्ताओं (Lawyers) ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस चोरी के किसी भी आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे. इतना ही नहीं, अब वे पुलिस पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने का दबाव बना रहे हैं. इस ग्राउंड रिपोर्ट में हमारे संवाददाता मुकेश सिंह सेंगर सीधे अयोध्या से वकीलों के उग्र प्रदर्शन की तस्वीरें दिखा रहे हैं.