Rajasthan: बूंदी में आंधी के बाद ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, बाल-बाल बची जान

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में  रविवार की शाम बूंदी शहर के लिए खासी दहशत भरी रही. अचानक बदले मौसम और तेज आंधी के कारण शहर के व्यस्ततम तीन बत्ती चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बिजली के ट्रांसफार्मर में हुए जोरदार धमाके और उससे निकली आग की लपटों ने लोगों को सहमा दिया. शाम को चल रही तेज हवाओं के बीच अचानक चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर से तेज चिंगारियां निकलने लगीं. देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. धमाके के साथ ही बिजली की लाइन फट गई और चारों ओर चिंगारियों का अंबार लग गया. 

संबंधित वीडियो