Dowry Cases In India: यह कहानी सिर्फ इन 4 बेटियों की नहीं है, बल्कि हमारे पूरे समाज और सुस्त कानून व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स और विशेषज्ञों के आंकड़े डराने वाले हैं— देश में हर साल करीब 6,000 बेटियां यानी हर दिन लगभग 17 मासूम जिंदगियां दहेज के कारण मार दी जाती हैं, और सालाना 1,20,000 से ज्यादा दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज होते हैं। आखिर हमारा पुलिसिया तंत्र और अदालतें इन दानवों के मन में खौफ पैदा करने में क्यों नाकाम साबित हो रही हैं? इस गंभीर सामाजिक संकट, कानून के लचर इम्प्लीमेंटेशन और ग्राउंड जीरो से एक-एक केस की पूरी इनसाइड स्टोरी देखिए सिर्फ NDTV की इस विशेष डिजिटल रिपोर्ट में।