रायपुर से दिल्ली पहुंचे प्रदर्शनकारी ने कहा- मेरा मुल्क भारत सिर्फ भारत ही रहे

  • 1:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 17, 2026

रायपुर से दिल्ली आए एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “मैं मुसलमान हूं और मेरी ख्वाहिश है कि मेरा मुल्क भारत सिर्फ भारत ही रहे, न कि बांग्लादेश या पाकिस्तान बने. जय हिंद. उन्होंने तो केवल तिरंगा फहराने की कॉल दी है, तो इसका क्या मतलब हुआ? तिरंगा कोई भी और कहीं भी फहरा सकता है. पहले आम लोगों के तिरंगा फहराने को लेकर कई पाबंदियां थीं, लेकिन नवीन जिंदल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आम नागरिकों को सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का अधिकार मिला. हम तिरंगा फहराने का विरोध करने के लिए रायपुर से कनॉट प्लेस नहीं आए हैं, बल्कि उस विचारधारा का विरोध करने आए हैं, जो तिरंगे की आड़ में छिपने की कोशिश कर रही है. हमारे लिए तिरंगा सर्वोपरि है.”

संबंधित वीडियो