पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात थी. उनसे अच्छे माहौल में लंबी बातचीत हुई. किसानों के मुद्दों पर पीएम से चर्चा हुई. उनसे कहा कि तीन कृषि कानूनों का झगड़ा खत्म करो.