कहीं केतन मुझे भी न खींच ले... तो इसलिए जमीन पर बैठी सिया, ये था मर्डर प्लान- AI वीडियो

पुणे के बहुचर्चित केतन हत्याकांड में एक के बाद एक ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जो किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े कर दें. पुलिस की जांच में इस खौफनाक वारदात का पूरा ब्लूप्रिंट अब सामने आ चुका है. मुख्य आरोपी सिया और चेतन ने इंटरनेट की मदद से हत्या की साजिश रची और लोहागढ़ किले पर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. इस AI वीडियो में जानिए कि कैसे एक मामूली 'सीक्रेट कोड' ने केतन की जान ले ली. सिया और चेतन के बीच पहले से तय था कि सिया पानी पीने या जूते का फीता बांधने के बहाने नीचे बैठेगी. इसके पीछे की सोची-समझी साजिश यह थी कि खाई में गिरते वक्त केतन खुद को बचाने के लिए सिया को न पकड़ सके.

संबंधित वीडियो