कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी में मदद करने वालों में एक नाम बार-बार सामने आया श्रीनिवास बी वी. (Srinivas BV) वे इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसीडेंट हैं और उनके फोन, व्हाट्स ऐप, ट्विटर एकाउंट पर लगातार हलचल होती रही है. किसी को बेड चाहिए, किसी को ऑक्सीजन चाहिए. इन कामों में वे लगातार जुड़े हुए हैं और बहुत सारे लोगों के लिए मसीहा साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के बारे में मार्च में राहुल गांधी ने बताया था. उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए कहा था. तभी उस मीटिंग में कोरोना महामारी को हमने पहली प्राथमिकता बना ली थी.