पंजाब कांग्रेस में कलह जारी, सिद्धू हो सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

  • 10:51
  • प्रकाशित: जुलाई 02, 2021
पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच चुनावों से पहले मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल की तैयारी है. साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की जगह नया अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू का नाम चल रहा है. सिद्धू ने दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी. लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष कोई हिंदू होना चाहिए. उन्होंने इसके लिए विजय सिंगला का नाम आगे किया है.

संबंधित वीडियो