NDTV Khabar

प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका

 Share

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने मेरठ जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने शहर के बाहर ही रोक लिया. कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कहा कि वे केवल तीन लोग ही जाएंगे, लेकिन फिर भी पुलिस ने उन्हें शहर में नहीं जाने दिया गया. उन्हें मेरठ से बाहर परतापुर में रोक दिया गया. पुलिस ने उनसे कहा कि आप दो दिन के बाद आएं.इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com