संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है. पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे. पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'एक विशेष वातावरण में संसद का महत्वपूर्ण सत्र आज प्रारंभ हो रहा है. कोरोना भी है, कर्तव्य भी है और सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है. मैं सभी सांसदों को इस पहल के लिए बधाई देता हूं. अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद भी करता हूं.'