PM Modi UAE visit: ईरान-अमेरिका जंग, होर्मुज पर यूएई में पीएम मोदी ने दिया बड़ा मैसेज

PM Modi UAE visit 2026, India UAE relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके वैश्विक असर पर चिंता जताई और साफ कहा कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देता है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मध्य पूर्व की स्थिति का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ऐसे हालात में भारत का रुख साफ है—समस्याओं का समाधान बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए ही होना चाहिए. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन को भी बेहद जरूरी बताया.
प्रधानमंत्री ने UAE के साथ भारत के मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश “कंधे से कंधा मिलाकर” खड़े हैं और आगे भी साथ रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत हर संभव सहयोग देने को तैयार है.
इस दौरान भारत‑UAE की ‘Comprehensive Strategic Partnership’ को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई. पीएम मोदी ने याद दिलाया कि इसी साल जनवरी में UAE राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सहयोग को और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी. अब उस दिशा में तेज़ी से प्रगति भी हो रही है.
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे में ऊर्जा, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हो रही है. पीएम मोदी का UAE दौरा उनकी 5 देशों की विदेशी यात्रा का हिस्सा है, और इसे भारत की पश्चिम एशिया नीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
गौरतलब है कि पीएम मोदी का UAE में भव्य स्वागत किया गया और 14-15 मई तक वे यहीं रहकर कई हाई-लेवल मीटिंग्स में भाग ले रहे हैं. इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

संबंधित वीडियो